गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP में कड़ाके की ठंड: भोपाल-इंदौर में कोल्ड वेव अलर्ट, शहडोल सबसे ठंडा

15 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP में कड़ाके की ठंड: भोपाल-इंदौर में कोल्ड वेव अलर्ट, शहडोल सबसे ठंडा

MP में कड़ाके की ठंड: भोपाल-इंदौर में कोल्ड वेव अलर्ट, शहडोल सबसे ठंडा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी पहले से कहीं ज्यादा टॉर्चर मोड में है! ठंडी उत्तरी हवाओं ने पूरे प्रदेश को कंपा दिया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर में पिछले सात दिनों से लगातार कोल्ड वेव की स्थिति है। तापमान इतना नीचे जा रहा है कि सुबह की धूप भी राहत नहीं दे पा रही। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि “15 और 16 नवंबर को कई शहरों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 17 नवंबर से हल्की राहत मिल सकती है।”


सबसे ठंडा शहडोल! पहली बार पारा 7.2°C पर

गुरुवार-शुक्रवार की रात शहडोल ने इस सीजन की सबसे बड़ी ‘ठंड की मार’ झेली।

शहडोल — 7.2°C (सबसे ठंडा)

शिवपुरी — 8°C

भोपाल — 9.6°C

इंदौर — 8.2°C

जबलपुर — 9.4°C

ग्वालियर — 10.5°C

उज्जैन — 11.8°C


सात दिन तक 8°C के आसपास रहने वाला भोपाल भी लगातार ‘कोल्ड वेव’ का सामना कर रहा है।


प्रदेश के इन शहरों में पारा रिकॉर्ड निचले स्तर पर

नौगांव – 8.2°C

राजगढ़ – 8.2°C

उमरिया – 8.6°C

रीवा – 8.8°C

छिंदवाड़ा – 9.5°C

मलाजखंड – 9.5°C

मंडला – 9.6°C


आखिर क्यों बढ़ी ठंड? मौसम वैज्ञानिकों की बड़ी वजहें

1️⃣ पहाड़ों में भारी बर्फबारी

हिमालयी राज्यों में नई बर्फबारी ने तापमान गिरा दिया। वहां से आने वाली ठंडी हवाएं सीधे MP तक पहुंच रही हैं।

2️⃣ राजस्थान में बना 'Anti-Cyclone'

राजस्थान के पास बने प्रतिचक्रवात ने ठंडी हवा को नीचे धकेला, जिससे हवा की गति और ठंडक दोनों बढ़ गईं।

3️⃣ रेगिस्तानी हवाएं भोपाल-इंदौर की तरफ

राजस्थान की ठंडी रेगिस्तानी हवा मैदानी इलाकों तक पहुंचकर तापमान गिरा रही है।


भोपाल में लगातार 8वें दिन भी शीतलहर का असर

राजधानी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

शुक्रवार — 7वां दिन शीतलहर

शनिवार — 8वां दिन अलर्ट

सुबह-शाम को ठिठुरन चरम पर है।


आज इन जिलों में शीतलहर अलर्ट

इंदौर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर — इन सभी में IMD ने Cold Wave Alert जारी किया है।


पचमढ़ी: रात ठंडी नहीं, दिन में पारा ‘नीचे’

हिल स्टेशन पचमढ़ी ने मौसम के दो रंग दिखाए—

रात का तापमान — 14.2°C (ठंड कम)

दिन का तापमान — 23°C (सबसे ज्यादा गिरावट)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें