
भोपाल। कुछ दिनों की आंशिक राहत के बाद मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है। शुक्रवार की रात मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई, साथ ही पहली बार मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। उमरिया में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पहुंच गया जो इस सीजन में सबसे कम है। वही मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री छोड़कर अन्य चारों शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।
दिसंबर,जनवरी में मध्यप्रदेश में तेज सर्दी का ट्रेंड
हवाओं के रुख बदलने के साथ ही मध्यप्रदेश में अब रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगी है। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी हवा में सर्दी का अहसास होता रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही उत्तर से आ रही सर्द हवाओं से मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो चुका है।जिसके असर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिलहाल गिरावट का दौर जारी रहेगा। वहीं मध्यप्रदेश में दिसंबर और जनवरी के महीने सर्दी के लिहाज से काफी अहम माने जाते हैं। इन दोनों महीनों में प्रदेश में तेज ठंड पड़ती है और इस साल भी यही ट्रेंड दिखाई के रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

