बुधवार, 13 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित,अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज

13 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित,अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।मई के पहले पखवाड़े में ही गर्मी अपने प्रचंड रूप में नजर आ रही है। हर दिन बढ़ते तापमान के चलते गर्मी और तपिश से लोग परेशान हैं।आंधी- बारिश से आंशिक राहत मिलने के बाद भी गर्मी चरम पर है। गुरुवार को मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया जो अब तक के इस सीजन का सर्वाधिक है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री,इंदौर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम 46.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा।बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।


साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी एक्टिव


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी एक्टिविटी भी देखने को मिली जिसके चलते कुछ जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहा वहीं निवाड़ी और बालाघाट में ओले भी गिरे।हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पारे में बढ़ोतरी का क्रम फिलहाल जारी रहेगा।अगले 4 दिनों तक नर्मदापुरम, उज्जैन एवं उज्जैन संभाग में लू का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मई के महीने में मध्यप्रदेश में गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। इस साल भी मौसम में तेज गर्मी रहेगी।मई के दूसरे पखवाड़े में कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से गर्मी में अधिक से अधिक पानी या शीतल पेय पीकर बॉडी को हाईड्रेट करने के लिए कहा है। साथ ही धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखने के लिए भी कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें