शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

शाजापुर हादसा: स्कूल बच्चों से भरा ऑटो खंती में गिरा, 7 घायल

10 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शाजापुर हादसा: स्कूल बच्चों से भरा ऑटो खंती में गिरा, 7 घायल

शाजापुर हादसा: स्कूल बच्चों से भरा ऑटो खंती में गिरा, 7 घायल

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रिपोर्ट : दिलीप सौराष्ट्रीय

शाजापुर। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाली बच्चियों से भरा ऑटो अचानक खंती में गिर गया। हादसा शाजापुर के बादशाह पुल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को कट मार दिया। हादसे में ऑटो चालक सहित 6 स्कूली बच्चे घायल हुए। गनीमत रही कि चोटें गंभीर नहीं हैं। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस से शाजापुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।


डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया, "सभी घायलों का उपचार कर भर्ती कर लिया गया है। चोटें गंभीर नहीं हैं।" बाबूलाल डाबी, अस्पताल चौकी प्रभारी ने कहा, "घायलों का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है और उनका इलाज जारी है।" शाजापुर कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार वाघेला मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा, "तेज रफ्तार और लापरवाही से यह हादसा हुआ, दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।"


हादसे का कारण

ऑटो चालक ने बताया कि वह रोजाना स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचाता है। आज सुबह रामपुर से बच्चियों को बिठाकर स्कूल ले जा रहा था कि बादशाह पुल के पास ट्रैक्टर ने कट मार दिया। ऑटो लगभग 15-20 फीट नीचे खंती में गिर गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें