मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

शिवपुरी में दशहरे पर पुलिस ने हथियारों और वाहनों की पूजा की, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया और कलेक्टर हुए शामिल

20 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शिवपुरी में दशहरे पर पुलिस ने हथियारों और वाहनों की पूजा की, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया और कलेक्टर हुए शामिल
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रिपोर्ट: अतुल जैन 

शिवपुरी। विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन के साथ सभी थाना, चौकियों में अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। पुलिस के परेड ग्राउण्ड में शस्त्रों का पूजन पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला कलेक्टर  अर्पित वर्मा, माननीय विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आर. डी प्रजापति,  पुलिस लाईन शिवपुरी में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया।


असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमीं पर्व पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, कलेक्टर शिवपुरी एवं पधारे हुये अथितियों द्वारा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जिले वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्घि एवं खुशहाली की कामना की। दशहरे के पर्व पर शस्त्र पूजन की परंपरा है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता हैं, उसमें विजय यानी सफलता मिलती है।  शस्त्र पूजन में विशेष तौर पर रक्षित केंद्र तथा थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स, एम्युनेशन तथा शस्त्र स्वरूप वाहनों की साफ-सफाई कर पूजन किया जाता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें