
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए भोपाल में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को देश के कई बड़े राजनीतिक चेहरे जुटेंगे। नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित त्रयोदशी शांति भोज में केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों के शामिल होने का कार्यक्रम है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित कई नेता कार्यक्रम में पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर चुके हैं। आगामी आगमन को देखते हुए प्रशासन ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की हैं।
वृंदावन गार्डन में हुआ त्रयोदशी शांति भोज
भोपाल के वृंदावन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और कृषि मंत्री पहुंचे। सभी ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनकी मां के निधन पर संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला भी पहुंचेंगे
कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं। इनके अलावा पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के भी भोपाल आने का कार्यक्रम है। देश के अलग-अलग राज्यों से कृषि मंत्रियों के आगमन की भी जानकारी दी गई है। इसी वजह से आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
12 नवंबर को भोपाल पहुंचने वाले नेताओं का कार्यक्रम
योगी आदित्यनाथ (सीएम, यूपी): प्रस्थान 12 नवंबर सुबह 11:55 बजे, आगमन दोपहर 1:05 बजे।
राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री): प्रस्थान शाम 4:40 बजे, आगमन शाम 6:10 बजे।
ओम बिरला (लोकसभा अध्यक्ष): शाम 4:40 बजे रक्षा मंत्री के साथ प्रस्थान, आगमन शाम 6:10 बजे।
विजय शर्मा (डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़): 11-12 नवंबर की मध्यरात्रि रात 12:25 बजे प्रस्थान, कार्यक्रम उपरांत।
सूर्य प्रताप शाही (कृषि मंत्री, यूपी): 12 नवंबर सुबह 11:55 बजे प्रस्थान, कार्यक्रम उपरांत।
श्याम सिंह राणा (कृषि मंत्री, हरियाणा): 12 नवंबर, कार्यक्रम उपरांत।
दत्तात्रेय विठोबा भरणे (कृषि मंत्री, महाराष्ट्र): 12 नवंबर, कार्यक्रम उपरांत।
कृष्ण लाल पंवार (कृषि मंत्री, हरियाणा): 12 नवंबर, कार्यक्रम उपरांत।
ऐदल सिंह काशाना (कृषि मंत्री, मध्य प्रदेश): 12 नवंबर, कार्यक्रम उपरांत।
किंजरापु अचनाइडु (कृषि मंत्री, आंध्र प्रदेश): 12 नवंबर, कार्यक्रम उपरांत।
सुवेंदु अधिकारी (सीएम, पश्चिम बंगाल): 12 नवंबर, कार्यक्रम उपरांत।
विष्णु देव साय (सीएम, छत्तीसगढ़): 12 नवंबर, कार्यक्रम उपरांत।
अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री): 12 नवंबर, कार्यक्रम उपरांत।
विजय कुमार सिन्हा (कृषि मंत्री, बिहार): निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कार्यक्रम उपरांत।
गुरमीत सिंह (कृषि मंत्री, पंजाब): समय तय नहीं।
सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम
शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी कार्यक्रम में देशभर से वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। वृंदावन गार्डन में कार्यक्रम के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। नेताओं के आगमन और कार्यक्रम में उनकी भागीदारी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

