गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: बीड़ी ना देने पर मजदूर की हत्या — दो बार पत्थर से कुचलकर की गई दरिंदगी, थाने से बस 100 मीटर दूर

26 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: बीड़ी ना देने पर मजदूर की हत्या — दो बार पत्थर से कुचलकर की गई दरिंदगी, थाने से बस 100 मीटर दूर

भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: बीड़ी ना देने पर मजदूर की हत्या — दो बार पत्थर से कुचलकर की गई दरिंदगी, थाने से बस 100 मीटर दूर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक बीड़ी ने इंसान की जान ले ली — वो भी किसी सुनसान जगह पर नहीं, बल्कि थाने के ठीक पास। बुधवार सुबह गौतम नगर इलाके में जन्मदिन मनाकर लौटे युवक ने मजदूर से बीड़ी मांगकर विवाद किया और कुछ घंटों बाद वही विवाद खून-खराबे में बदल गया। आरोपी ने न सिर्फ सिर पर पत्थर मारकर सुरेश कुशवाहा को मौत के घाट उतारा, बल्कि थोड़ी देर बाद वापस लौटकर फिर से पत्थर मारा ताकि वो जिंदा न बच सके।


बीड़ी न देने पर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी कार्तिक राठौर का मंगलवार को जन्मदिन था। देर रात करीब वह 50 वर्षीय मजदूर सुरेश कुशवाहा के पास पहुंचा, जो गौतम नगर थाने के पास फुटपाथ पर सोया करता था। कार्तिक ने बीड़ी मांगी और इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। सुबह करीब 5 से 6 बजे आरोपी दोबारा लौटा और सुरेश के सिर पर पास पड़े पत्थर से हमला कर दिया। वारदात के बाद वह कुछ देर के लिए मौके से गया, फिर वापस लौटा और सिर पर दोबारा पत्थर मारकर हत्या की पुष्टि कर ली।


स्थानीय लोगों ने सूचना दी, पुलिस हरकत में

सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ शव देखकर स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही गौतम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ की मदद से पुलिस कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कार्तिक राठौर ने अपराध कुबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं।


एडिशनल डीसीपी जोन-3 शालिनी दीक्षित ने कहा, “मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कुछ ही घंटों में हो गया है।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें