गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

ओरछा में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव, सवा लाख दीपों से जगमगाया कंचना घाट

24 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ओरछा में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव, सवा लाख दीपों से जगमगाया कंचना घाट

ओरछा में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव, सवा लाख दीपों से जगमगाया कंचना घाट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश की अयोध्या कहे जाने वाली भगवान राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में इन दिनों दिव्य उत्सव की धूम है। श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव की पूर्व संध्या पर बेतवा नदी के कंचना घाट पर 1 लाख 25 हजार दीपों की रोशनी ने ऐसा दृश्य बनाया कि मानो अयोध्या पृथ्वी पर उतर आई हो। कंचना घाट पर गंगा आरती की तर्ज पर भव्य आरती संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं की जयकारों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।


तीन दिन चलेगा ‘विवाह पंचमी’ उत्सव

निवाड़ी जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगर ओरछा में

 भव्य विवाहोत्सव बुंदेली परंपरा और राजसी शान के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर गली-चौराहे पर रोशनी, फूलों की सजावट और धार्मिक माहौल का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।


प्रशासन भी पूरी तरह तैयार

निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े ने बताया, “रविवार से विवाह पंचमी उत्सव की शुरुआत हुई है। सवा लाख दीये जलाकर प्रकाश पर्व मनाया गया। सोमवार को हल्दी (मंडप) का कार्यक्रम होगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की पूरी व्यवस्था की गई है।  25 नवंबर को भगवान श्रीराम जी की पालकी निकाली जाएगी,  जो पूरे शहर का भ्रमण करेगी।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें