गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एसआईआर: अशोकनगर, बैतूल और नीमच जिलों में डिजिटाइजेशन का काम 100 फीसदी पूरा

29 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Joint cheif election officer Ram Pratap Singh

Joint cheif election officer Ram Pratap Singh

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रताप सिंह जादौन ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। अशोकनगर, बैतूल और नीमच जिलों में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा होने पर बधाई दी।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रताप सिंह जादौन ने अन्य 44 जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा होने पर अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं का निवास परिवर्तन हुआ है या जिनके मतदाता परिचय-पत्र में संशोधन की आवश्यकता है, वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर एन्युमरेशन फॉर्म के साथ फॉर्म-8 भरकर जमा करें। 

 

मतदाता यह प्रक्रिया खुद भी Voters.eci.gov.in या ceoelection.mp.gov.in पर जाकर पूरी कर सकते हैं। साथ ही नए मतदाता अपना फार्म 6 भरकर भी दे सकते हैं। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी, श्री राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

ग्वालियर, इंदौर और भोपाल में काम की गति बढ़ाने पर जोर 

राम प्रताप सिंह जादौन ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान यदि किसी बीएलओ की मृत्यु हुई है, तो उनके दावे, पारिश्रमिक तथा परिजन की अनुकंपा नियुक्ति की कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। उन्होंने ग्वालियर, इंदौर और भोपाल जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को कार्य की गति और बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे निर्धारित समय सीमा में प्रदेश में शत-प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूरा किया जा सके।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें