बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में SIR ने पकड़ी रफ्तार, 66.5% डिजिटाइजेशन पूरा, बैरसिया सबसे आगे

01 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में SIR ने पकड़ी रफ्तार, 66.5% डिजिटाइजेशन पूरा, बैरसिया सबसे आगे

भोपाल में SIR ने पकड़ी रफ्तार, 66.5% डिजिटाइजेशन पूरा, बैरसिया सबसे आगे

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जिले में अब तक कुल 66.5 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। जिला प्रशासन ने अगले दो दिन में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य तय किया है, जिसे लेकर अमला पूरी तरह सक्रिय है।


बैरसिया बना टॉप परफॉर्मर

जिले की सभी सात विधानसभा सीटों में बैरसिया सबसे आगे है, जहां 93.5 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा हुजूर विधानसभा में 70 प्रतिशत, भोपाल उत्तर में 68.4 प्रतिशत, नरेला में 63 प्रतिशत, भोपाल मध्य में 59 प्रतिशत, गोविंदपुरा में 58.6 प्रतिशत और भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 54.9 प्रतिशत काम हो चुका है।


4 दिसंबर तक शत-प्रतिशत टारगेट

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में 4 दिसंबर तक 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए अगले तीन दिनों के अलग-अलग टारगेट निर्धारित किए गए हैं, ताकि काम तय समय पर पूरा हो सके।


सम्मान भी और कार्रवाई भी

एसआईआर अभियान में लापरवाही बरतने पर एक दर्जन से अधिक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पर कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। सोमवार को कलेक्टर सिंह ने कलेक्टोरेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजर और बीएलओ को सम्मानित किया।


19 नवंबर को सिर्फ 7.37% था आंकड़ा

जिले की सात विधानसभा सीटों में कुल 21 लाख 25 हजार 908 मतदाता हैं। इनमें से 20.91 लाख फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। 19 नवंबर तक फॉर्म की वापसी का प्रतिशत सिर्फ 7.37 प्रतिशत था, जो 1 दिसंबर तक बढ़कर 66.5 प्रतिशत पहुंच गया। यह प्रशासन की सक्रियता और मजबूती से लागू रणनीति का नतीजा माना जा रहा है।


प्रशासन का फोकस: लक्ष्य में एक भी दिन की देरी नहीं

प्रशासन का साफ संदेश है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बचे हुए काम को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि समय सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल हो सके।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें