
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर के महीने में ही कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। आमतौर पर मध्यप्रदेश में दिसंबर के महीने में इस तरह की ठंड पड़ती है लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेश का मौसम बदल गया है। जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसका असर साफ तौर पर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। साथ ही मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते प्रदेश में उत्तरी हवाएं बह रही हैं इस बजह से भी ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग में मध्य प्रदेश के 14 जिलों में मंगलवार को शीतलहर चलने की संभावना जाहिर की है।
भोपाल में तीसरे दिन भी पारा 10 डिग्री से नीचे
राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। शहर का तापमान लगातार तीन दिनों से 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। सोमवार को शहर का शहर का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम है। वही मध्यप्रदेश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री, ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, उज्जैन का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

