शनिवार, 18 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

प्रदेश में अब तक 4.61 लाख किसानों ने करीब 1.97 करोड़ क्विंटल गेहूं बेचने के लिए बुक किए स्लॉट: गोविंद सिंह राजपूत

18 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रदेश में अब तक 4.61 लाख किसानों ने करीब 1.97 करोड़ क्विंटल गेहूं बेचने के लिए बुक किए स्लॉट: गोविंद सिंह राजपूत
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 4 लाख 61 हजार 271 किसानों ने 1 करोड़ 96 लाख 92 हजार 550 क्विंटल गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक किए हैं। वहीं, एक लाख 36 हज़ार 237 किसानों से 59 लाख 48 हजार 980 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। 


अब तक किसानों को 575 करोड़ 86 लाख रुपए का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जा चुका है। किसान गेहूं बेचने के लिए 30 अप्रैल 2026 तक स्लॉट बुक कर सकते हैं। खरीदी के लिए 3171 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं की खरीदी कार्यालयीन दिवसों में होती है। सेटेलाइट ई-मेल में मिलान नहीं पाए गए खसरों को छोड़कर उसी किसान के शेष खसरों पर गेहूँ की फसल विक्रय के लिये स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है।


उपार्जन केंद्र की क्षमता अनुसार उपज की तौल की जा सके और अधिक से अधिक किसानों से उपार्जन किया जा सके, इसके लिये प्रतिदिन प्रति उपार्जन केन्द्र पर गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग की क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 1500 क्विंटल की गई है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुताबिक जिन जिलों में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहां गेहूं विक्रय की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 


उपार्जन केंद्रों में छायादार स्थान में बैठने और पेय जल की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। केंद्र में बारदाने, तौल कांटे सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और उपज की साफ सफाई के लिए पंखा, छनना आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें