शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

प्रदेश में 6 लाख घरों पर लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में होगा डिजिटल एग्रीमेंट: राकेश शुक्ला

25 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रदेश में 6 लाख घरों पर लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में होगा डिजिटल एग्रीमेंट: राकेश शुक्ला
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश में 6 लाख घरों पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुताबिक संयुक्त लगाने के लिए वेंडर्स से डिजिटल एग्रीमेंट भी किया जाएगा। इससे सौर संयंत्र की स्थापना लागत में कमी आएगी।


मंत्री राकेश शुक्ला के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। मंत्री के मुताबिक हितग्राही एवं वेंडर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की ओर से विभिन्न शुल्कों में कमी लाने के लिए डिजिटल एग्रीमेंट किए जाने संबंधी याचिका मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग में लगाई थी। रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रोसेसिंग शुल्क, मीटर जांच शुल्क और इंस्टॉलेशन/कमीशनिंग शुल्क और अलग-अलग भौतिक अनुबंधों के स्थान पर डिजिटल एग्रीमेंट लागू करने के संबंध में मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने याचिका की सुनवाई के बाद डिजिटल एग्रीमेंट के लिए आदेश जारी कर दिया है।


मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग की ओर से भौतिक अनुबंधों के स्थान पर डिजिटल एग्रीमेंट करने संबंधी आदेश पारित करने से घरों की छत पर सौर संयंत्र स्थापना लागत में कमी आएगी। साथ ही स्थापना संबंधी कार्य तेज गति से हो सकेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें