शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

‘धरतीपुत्र किसान और सीमा का जवान दोनों समान’ – देवास में बोले CM मोहन यादव, 1.33 लाख किसानों को 233 करोड़ रुपयों का दिया तोहफा

13 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
‘धरतीपुत्र किसान और सीमा का जवान दोनों समान’ – देवास में बोले CM मोहन यादव, 1.33 लाख किसानों को 233 करोड़ का दिया तोहफा

‘धरतीपुत्र किसान और सीमा का जवान दोनों समान’ – देवास में बोले CM मोहन यादव, 1.33 लाख किसानों को 233 करोड़ का दिया तोहफा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

देवास। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को देवास में आयोजित एक बड़े किसान सम्मेलन में प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। ये राशि सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर भुगतान योजना के तहत दी गई।


CM बोले – “धरतीपुत्र किसान देश की आत्मा है”

मुख्यमंत्री ने कहा, “धरतीपुत्र किसान और सीमा पर तैनात जवान दोनों समान हैं। एक जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करता है, दूसरा अपने पसीने की हर बूंद से अन्न उगाता है।” उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हजारों सालों से किसान और गौपालन पर आधारित रही है। “किसान यही चाहता है कि सबके भंडार भरे रहें और किसी के जीवन में कष्ट न आए,” सीएम ने कहा।


“हमने 5328 रुपये में खरीदी सोयाबीन”

मोहन यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। उन्होंने बताया — “पिछले साल हमने 4800 रुपये क्विंटल में सोयाबीन खरीदी थी, इस साल 5328 रुपये में खरीदी। उससे पहले 3300 रुपये में खरीदी हुई थी। हर साल 400-500 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि “एमएसपी पर गेहूं 2585 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले, इसके लिए मध्य प्रदेश में सबसे पहले भावांतर योजना शुरू की गई।”


कांग्रेस पर तगड़ा पलटवार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हमने भावांतर योजना लाई, तो कांग्रेस ने सवाल उठाए — क्यों ला रहे हो? पैसे कहां से दोगे? लेकिन कांग्रेस ने कभी किसानों का भला नहीं किया।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस हवा में उड़ती है, मैदान में कभी उतरती नहीं। सोशल मीडिया चलाकर खुश हो जाती है, इसलिए 20 साल से सरकार से बाहर है, और ऐसे ही रही तो 50 साल और बाहर रहेगी।” सीएम ने कहा कि “भावांतर योजना का नाम सुनकर कांग्रेसियों की छाती में सांप लोटने लगते हैं।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें