गुरुवार, 26 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh

स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश नवीनीकरण के लिए छात्रों को विशेष अवसर, 28 मार्च तक खुला रहेगा पोर्टल

26 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश नवीनीकरण के लिए छात्रों को विशेष अवसर, 28 मार्च तक खुला रहेगा पोर्टल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से छात्र हित में स्नातक (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष) और स्नातकोत्तर (तृतीय सेमेस्टर) के परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश नवीनीकरण का विशेष अवसर दिए का निर्णय लिया गया है। प्रवेश पोर्टल को 28 मार्च 2026 तक खुला रहेगा। संबंधित छात्र-छात्राएं अपने प्रवेश नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।


विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ. दिवा मिश्रा के मुताबिक यह विशेष सुविधा उन विद्यार्थियों के लिए प्रदान की गई है, जो प्रवेश नवीनीकरण के लिए निर्धारित तिथि के बाद पूरक परीक्षा परिणामों की घोषणा की वजह से नियत समय-सीमा में अपनी प्रवेश औपचारिकताओं को पूरा करने से वंचित रह गए थे। सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों के शेष पात्र विद्यार्थियों का त्वरित चिन्हांकन कर, उनका प्रवेश नवीनीकरण एवं शुल्क समय सीमा में जमा करवाना सुनिश्चित करें।


उच्च शिक्षा विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह सुविधा सीमित अवधि के लिए ही उपलब्ध होगी। सभी संबंधित विद्यार्थी और संस्थान निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें। जिससे किसी भी विद्यार्थी की शैक्षणिक निरंतरता बाधित न हो।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें