शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में आंधी बारिश का दौर जारी,अधिकतर शहरों में पारा 40 डिग्री से कम

16 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में आंधी बारिश का दौर जारी,अधिकतर शहरों में पारा 40 डिग्री से कम
N
डेस्क रिपोर्टर

भोपाल।  मध्यप्रदेश में इन दिनों प्री मानसून में जमकर बादल बरस रहे हैं। लगातार आंधी और बारिश से प्रदेश में गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली है। अगर प्रदेश के खजुराहो,नौगांव, दतिया और मंडला को छोड़ दें तो इन 4 जिलों के अलावा सभी जगह अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा। सोमवार को भोपाल,सीहोर,रायसेन  राजगढ़ और छिंदवाड़ा में जमकर पानी बरसा,साथ ही कई जगहों पर आंधी भी चली। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो बारिश के चलते राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान लुढ़क कर 34.5 डिग्री पर सिमट गया वहीं इंदौर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में 42.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म और पचमढ़ी 34.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

 


मंगलवार को भी भीगेगा प्रदेश,31 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने इस साल मध्यप्रदेश में मानसून के 20-22 जून तक आने का अंदेशा जताया था लेकिन अब दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में इस हफ्ते प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना है हालांकि प्रदेश में मानसून की संभावित तिथि 15 जून है इस लिहाज से मानसून अपनी नियत तिथि से कुछ लेट हो सकता है। लेकिन प्री मानसून की झमाझम बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में मानसून की कमी काफी हद तक पूरी कर दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल,ग्वालियर,गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,मुरैना,भिंड,रायसेन,श्योपुर,सागर, नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा,पांढुर्णा,नर्मदापुरम,बैतूल,हरदा,सीहोर, देवास,खरगोन और खंडवा सहित 31 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें