गुरुवार, 25 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राज्य सरकार गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के कल्याण में जुटी: डॉ. मोहन यादव

25 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राज्य सरकार गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के कल्याण में जुटी: डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को 33 लाख 92 हजार 695 से अधिक पात्रों के खातों में मई महीने की 203 करोड़ 56 लाख रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि मंत्रालय से सिंगल क्लिक से जारी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय का संकल्प सिद्ध हो रहा है। इसी दिशा में राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के कल्याण में जुटी है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘घर में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद होना, तपती धूप में ठंडी छांव के समान होता है। हमारी संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों और समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आदर देना केवल कर्तव्य नहीं बल्कि हमारा धर्म माना गया है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी कोशिश है कि राज्य का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं, बहनें या दिव्यांग खुद को बेसहारा न समझें।’


कार्यक्रम से विभिन्न जिलों के हितग्राही वर्चुअली जुड़े। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, संजय शुक्ला, मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव सोनाली वायंगणकर कार्यक्रम में उपस्थित थी।


सरकार प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन महज आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि निर्धन परिवारों, दिव्यांग साथियों में आपके प्रति सरकार का स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का वचन है। राज्य सरकार सभी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है। सरकार प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष में राज्य सरकार ने किसान हितैषी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा। इसे चुकाने की समयावधि 31 मार्च नहीं होगी, बल्कि किसान जिस तारीख को कर्ज लेंगे, उसे अगले 12 माह की अवधि में ऋण भरना होगा।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें