मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh
एनएसएस का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने युवाओं के लिए मील का पत्थर बताया
17 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार व अन्य।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार व अन्य।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। पीएसएससीआईवीई संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आयोजन को युवाओं के लिए मील का पत्थर बताया। 


मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से अपनाया गया ‘संवाद से समाधान’ का मार्ग सराहनीय और समसामयिक है। उन्होंने कहा कि जब युवा समाज के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हैं, तो वे न केवल समस्याओं को समझते हैं बल्कि उनके व्यवहारिक समाधान भी खोज निकालते हैं। यह पहल मध्य प्रदेश की राष्ट्रीय सेवा योजना को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में लाभकारी सिद्ध होगी। मुख्य अतिथि का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने किया। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और इसे युवाओं के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। 


विशिष्ट अतिथियों के रूप में माधव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्रालय के ओएसडी डॉ. भरत व्यास, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनंत कुमार सक्सेना रहे। मंच संचालन डॉ. शुभम सिंह चौहान ने और डॉ. राजकुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें