बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव 28 अक्टूबर को इंदौर में, 2,753 करोड़ रुपये की नगरीय विकास परियोजनाओं पर होगा मंथन

14 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव 28 अक्टूबर को इंदौर में, 2,753 करोड़ रुपये की नगरीय विकास परियोजनाओं पर होगा मंथन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश में शहरी अधोसंरचना के विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए 28 अक्टूबर 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इसमें अर्बन चैलेंज फंड के तहत स्वीकृत 2,753.10 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन और समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।


कॉन्क्लेव में स्वीकृत परियोजनाओं के लिए बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के साथ अनुबंध किए जाएंगे। साथ ही, संबंधित एजेंसियों को लेटर ऑफ अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। अर्बन चैलेंज फंड के तहत इंदौर में जलप्रदाय वितरण तंत्र को मजबूत करने, सीवरेज नेटवर्क और उपचार संयंत्रों के उन्नयन के कार्य शामिल हैं। वहीं, उज्जैन में एकीकृत मंदिर क्षेत्र विकास परियोजना और रीवा में सर्वसमावेशी जलप्रदाय योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।


निवेशकों और स्टार्टअप्स को मिलेगा मंच

कॉन्क्लेव में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, निवेशकों, वित्तीय संस्थानों, स्टार्टअप्स और युवाओं की सहभागिता रहेगी। इसका उद्देश्य आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार, वित्तीय संसाधनों का पारदर्शी उपयोग और नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है।


यहां करें पंजीयन: कॉन्क्लेव में शामिल होने के इच्छुक निवेशक, स्टार्टअप्स और युवा आधिकारिक पोर्टल ugconclave.mp.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें