मंगलवार, 07 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी,मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए जारी किया अलर्ट

07 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी,मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए जारी किया अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में फिलहाल आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दरअसल एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से यह बदलाव देखा जा रहा है।इस साल अप्रैल में एक के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और ट्रफ एक्टिविटी के चलते आंधी और बारिश का दौर देखा जा रहा है।मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है, बारिश और आंधी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली, वहीं कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। मंगलवार को राजधानी भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर,सिवनी,गुना, अशोक नगर और विदिशा सहित कुल 34 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 10 अप्रैल के बाद इस मौसमीय गतिविधि में कमी आ सकती है।


अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में चलेगी लू


इस बदले हुए मौसम का असर तापमान पर भी साफ नजर आ रहा है। रविवार को पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल में 34, इंदौर में 34.2, उज्जैन में 34.5, जबलपुर में 34.8 और ग्वालियर में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।वहीं नर्मदापुरम 37.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि पचमढ़ी 29.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान दर्ज हुआ।मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ सकती है और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।फिलहाल के लिए सलाह यही है कि तेज आंधी और बारिश के दौरान सावधानी बरतें। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें