
भोपाल। मध्यप्रदेश में अप्रैल महीने की शुरुआत से आंधी और बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इसके चलते प्रदेश के अलग अलग हिस्से में आंधी,बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।।इस साल अप्रैल में एक के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और ट्रफ एक्टिविटी के चलते आंधी और बारिश का दौर देखा जा रहा है।मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है, बारिश और आंधी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को भोपाल,इंदौर,उज्जैन, धार, रायसेन, नर्मदापुरमजबलपुर,शिवपुरी, रतलाम, छतरपुर सहित 15 से अधिक जिलों में बारिश हुई। साथ हुई कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चली।मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहेगा।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उमरिया,शहडोल, डिंडोरी,अनूपपुर,मंडला सिवनी और बालाघाट में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
बारिश,आंधी और बादल छाने से थमी पारे की रफ्तार
बारिश,आंधी और बादल छाने से फिलहाल पारे की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है।जिसके चलते अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री से नीचे बना हुआ है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 33.2 डिग्री, इंदौर में 32.2 डिग्री, उज्जैन में 31.7 डिग्री, जबलपुर में 31.1 डिग्री और ग्वालियर में 30.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं नर्मदापुरम 36.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि पचमढ़ी 27.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा और गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।फिलहाल के लिए सलाह यही है कि तेज आंधी और बारिश के दौरान सावधानी बरतें। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

