गुरुवार, 25 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी 31 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

25 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी 31 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे। एनआईसी मध्यप्रदेश के सहयोग से स्पर्श पोर्टल पर ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है, जिसके माध्यम से पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे।


योजना के अंतर्गत अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थी पात्रतानुसार खुद स्पर्श पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही जिला कार्यालयों में प्राप्त ऑफलाइन आवेदनों को भी संयुक्त या उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण जिला स्तर पर किया जाएगा। पात्रता एवं नियमानुसार आवेदनों को स्वीकृत किया जाएगा तथा अपात्र पाए जाने वाले आवेदनों को अस्वीकृत किया जाएगा। 


विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण व स्वीकृति-अस्वीकृति की प्रक्रिया 15 सितम्बर 2026 तक पूरी की जाएगी। योजना के तहत स्वीकृत हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार सामग्री का वितरण विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में किया जाएगा।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें