मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से छात्रों का होम-स्टे भ्रमण, बुंदेली संस्कृति से रूबरू हुए विद्यार्थी

31 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MPT

MPT

N
डेस्क रिपोर्टर

छतरपुर | मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से दर्शना महिला कल्याण समिति द्वारा विकसित ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संचालित होम-स्टे का भ्रमण आज श्रीकृष्णा यूनिवर्सिटी, छतरपुर के 52 विद्यार्थियों द्वारा किया गया। पूरे प्रदेश में मध्य प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति से विद्यार्थियों को जोड़ने की एक अनोखी पहल की शुरुआत एमपीटी रूरल टूरिज्म के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा शुरू की गई है।


इस नई पहल से जहां विद्यार्थियों को पर्यटन के साथ-साथ प्रदेश की स्थानीय संस्कृति से जुड़ने का मौका मिल रहा है। वही इससे ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत स्थापित होम स्टे का प्रचार प्रसार भी विद्यार्थियों के द्वारा अपने सोशल प्लेटफॉर्म से किया जा रहा है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम वसाटा स्थित ‘जंगल जॉय होम-स्टे’ का अवलोकन किया, जहाँ उन्हें बुंदेली संस्कृति, परंपराओं एवं ग्रामीण जीवनशैली का सजीव अनुभव प्राप्त हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कृषि आधारित गतिविधियों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम के मोहन प्रजापति द्वारा संचालित टेराकोटा गतिविधि केंद्र में विद्यार्थियों ने विभिन्न पारंपरिक कलाकृतियों को देखा एवं उनकी निर्माण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात लेमन ट्री होम-स्टे, धमना का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर यहाँ उन्हें शांति और सुकून का अनुभव हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बुंदेली लोकनृत्य का आनंद लिया तथा ग्राम की मिट्टी के बर्तनों में परोसा गया पारंपरिक बुंदेली भोजन ग्रहण किया, जिसमें चने की भाजी, भटा एवं आलू का भरता, मुरका, उड़द की दाल, केथा की चटनी तथा चुनी की रोटी शामिल रही। पारंपरिक आतिथ्य एवं स्वादिष्ट भोजन से विद्यार्थी एवं उनके साथ आए शिक्षकगण अत्यंत प्रसन्न एवं भाव-विभोर दिखाई दिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें