गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

छात्रों ने किया पर्यटन ग्राम पुर्वा का भ्रमण,बघेली भोजन, स्थानीय खेल,बैलगाड़ी सफर का लिया आनंद

22 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MPT Tourism

MPT Tourism

N
डेस्क रिपोर्टर

सतना। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड इन दिनों ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज छात्रों को पर्यटन गांव में घूमने का मौका दे रहा है। यह खास पहल एमपीटीबी रूरल के

संचालक डॉ. डी.पी. सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। इसी क्रम में AKS विश्वविद्यालय के चुने हुए 49 छात्रों के दल को संस्था ग्राम सुधार समिति द्वारा बघेल खंड की ग्रामीण जीवन शैली व लोककला को होमस्टे को देखने पुरवा पहुंचा।

AKS सतना यूनिवर्सिटी के बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (मैनेजमेंट स्टडीज़) विभाग एवं पर्यटन विभाग के कुल 49 विद्यार्थियों ने अपने फैकल्टी डॉ. सीमा द्विवेदी, कृष्ण कुमार मिश्रा और श्री आकाश गुप्ता के साथ रीवा जिले स्थित टूरिज़्म विलेज पूर्वा और गोदहा के नॉलेज टूरिज़्म भ्रमण में भाग लिया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बघेल खंड की स्थानीय संस्कृति और पर्यटन गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय पारंपरिक खेलों का आनंद लिया, बैलगाड़ी की सवारी की, बसामन मामा मंदिर और पूर्वा वाटरफॉल्स का भ्रमण किया, तथा स्थानीय होमस्टे धारक वा समुदाय के सदस्यों से संवाद कर ग्रामीण पर्यटन मॉडल को समझा। इस यात्रा ने विद्यार्थियों को सतत पर्यटन और ग्रामीण आजीविका मॉडल की व्यवहारिक समझ प्रदान की गयी। दल का नेतृत्व स्थानीय गाइड हिमांशु द्विवेदी द्वारा किया गया !
यह भ्रमण कार्यक्रम मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग (MPTB), सहयोग से ग्राम सुधार समिति के विकासखंड समन्वयक अभय मिश्रा जी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें