शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

लोक भवन से विद्यार्थियों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ का प्रसारण, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद सार्थक और नवाचारी

06 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Governor Mangubhai Patel and Students

Governor Mangubhai Patel and Students

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। लोक भवन के जवाहर खण्ड में शुक्रवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। विद्यार्थियों के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी में पूरा कार्यक्रम देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद सार्थक और नवाचारी है, जो विद्यार्थियों को जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देता है। 

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के चुनौतियों के समाधान के लिए नई प्रेरणा और आत्मबल प्रदान करता है। परीक्षा काल के दौरान आने वाली चुनौतियों और कठिनाईयों को दूर करने के तरीके और तकनीक बताता है। “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं है। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा से जुड़े तनाव का प्रबंधन सिखाता है।

 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि यह जीवन में संतुलन, अनुशासन और आत्मबल विकसित करने का मार्गदर्शन भी देता है। तनाव मुक्त रहना, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना और सोच को सकारात्मक बनाने की प्रेरणा उज्जवल भविष्य निर्माण का रास्ता है। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान लोक भवन में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और लोक भवन परिसर में रहने वाले परिवारों के बच्चे उपस्थित थे।

 

विद्यार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव 

सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अपने जीवन का एक अद्भुत, प्रेरक और अविस्मरणीय अनुभव बताया। मॉडल स्कूल, टीटी नगर की कक्षा 12वीं की छात्रा आराध्या शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरल, व्यावहारिक और उत्साहवर्धक संदेशों से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वह अब परीक्षाओं को लेकर अधिक सहज और सकारात्मक महसूस कर रही हैं।

 

. केन्द्रीय विद्यालय-2 के कक्षा 8वीं के विद्यार्थी अरिहंत जैन ने कार्यक्रम को व्यवहारिक सीख, चुनौतियों के रणनीतिक समाधान और परीक्षा के तनाव को कम करने में अत्यंत उपयोगी सुझावों का खजाना बताया। 

 

. केन्द्रीय विद्यालय-1 की कक्षा 9वीं की छात्रा महक विमल ने कहा कि प्रधानमंत्री के “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम ने हम सब विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया है। 


    

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें