
भोपाल। यंग इंडियंस की ओर से चिरायु स्किल लैब और सबका सहारा वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। स्कोप कॉलेज परिसर में प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थिति में सीपीआर देकर मरीज की जान बचाने का तरीका सिखाया गया।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन डॉ. अभिजीत देशमुख, डॉ. एल्बी पॉल और उनकी विशेषज्ञ टीम की ओर से किया गया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को जीवन रक्षक सीपीआर तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी के साथ उसका प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में जीवन रक्षक कौशल को बढ़ावा देना रहा।
आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर यंग इंडियंस की ओर से कुहू शर्मा, श्वेता, मयंक साहिता, जयवर्धन, आदित्य गुप्ता और हरेन वधवानी उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

