
भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुताबिक देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। देश व प्रदेश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश और पूरे देश में एलपीजी पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
मंत्री के मुताबिक प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 2904 स्थानों पर जांच की गई, 4369 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए व 11 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेश के 751 रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) की जांच कराई गई है। इसमें 1 प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
प्रदेश के सभी जिला आपूर्ति नियंत्रक/अधिकारी और ऑयल कंपनी के अधिकारियों को सतत् रूप से पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

