
भोपाल। फिल्म ‘ हनुमान अंश’ से चर्चित हुए प्रदेश के युवा भजन गायक सुनील लोधी की प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल से मिलने की इच्छा आखिरकार पूरी हो गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर मुलाकात के माध्यम बने।
सुनील लोधी ने सोशल मीडिया के जरिए जुबिन नौटियाल से मुलाकात की इच्छा व्यक्त की थी। उनकी इस इच्छा को पूरी करने के लिए श्याम टेलर ने प्रयास किया और इसमें सफलता भी मिल गई। श्याम टेलर की इस पहल को युवा कलाकारों की प्रतिभा और उनके सपनों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस मुलाकात के दौरान सुनील लोधी ने जुबिन नौटियाल से भेंट कर अपने संगीत और भजन गायन से जुड़े अनुभव साझा किए। जुबिन नौटियाल ने भी युवा गायक से बातचीत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुनील लोधी ने श्याम टेलर का व्यक्त किया आभार
मुलाकात के बाद सुनील लोधी ने श्याम टेलर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्याम टेलर ने एक युवा की आवाज को सुना और उसकी इच्छा को पूरा करने के लिए स्वयं माध्यम बने। उनके सहयोग से जुबिन नौटियाल से मिलना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव रहा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

