
भोपाल। मुखर्जी नगर स्थित कोलार के राजा श्री गणेश जी के पंडाल में प्रसिद्ध भजन गायक सुनील लोधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सुनील लोधी का सम्मान किया।
सुनील लोधी ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लोकप्रिय भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ की प्रस्तुति दी, जिस पर विधायक रामेश्वर शर्मा भी भक्ति में झूमते नजर आए। सुनील लोधी के भजनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वे जहां भी भजन प्रस्तुति के लिए पहुंच रहे हैं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें सुनने के लिए जुट रहे हैं। कोलार के राजा के पंडाल में भी उनकी प्रस्तुति के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी सुनील लोधी के साथ सुर में सुर मिलाया। उन्होंने सुनील लोधी के साथ नन्हे कलाकार सात्विक शर्मा का भी सम्मान किया। विधायक ने दोनों कलाकारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

