रविवार, 26 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल के गौतम नगर में मासूम की संदिग्ध मौत: बालकनी में मिला खून से लथपथ, सिर में लगी गोली

31 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल के गौतम नगर में मासूम की संदिग्ध मौत: बालकनी में मिला खून से लथपथ, सिर में लगी गोली

भोपाल के गौतम नगर में मासूम की संदिग्ध मौत: बालकनी में मिला खून से लथपथ, सिर में लगी गोली

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। राजधानी भोपाल की एक शांत कॉलोनी में शुक्रवार–शनिवार की दरम्यानी रात ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। गौतम नगर इलाके में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 साल के इब्राहिम की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजन जब रात करीब 1:50 बजे बच्चों को देखने पहुंचे, तो इब्राहिम घर की बालकनी में खून से लथपथ और बेहोश पड़ा मिला। उसे तुरंत ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, ताकि यह साफ हो सके कि गोली किस दिशा से और कैसे लगी।


कौन था इब्राहिम?

गौतम नगर टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार इब्राहिम, पिता रिजवान लाला के साथ जेपी नगर में रहता था। उसके पिता बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करते हैं। पुलिस को परिजनों ने बताया कि बच्चे को बालकनी में अचेत अवस्था में पाया गया था और आसपास खून बिखरा हुआ था।


FSL टीम ने किया स्पॉट का मुआयना

शनिवार सुबह की टीम घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच की। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि बच्चे के घर के बाहर देर रात तक बाहरी युवकों का आना–जाना रहता था और उसके पिता से मिलने के लिए कई लोग आते थे। पुलिस अब इसी एंगल से भी जांच कर रही है।


कई सवाल, जवाब पोस्टमॉर्टम से

क्या गोली बाहर से चली या किसी ने घर के भीतर से फायर किया? क्या यह दुर्घटना, हत्या या कोई और कारण है? इन सभी सवालों के जवाब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों से सामने आने की उम्मीद है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें