बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Sydney Bondi Beach Firing: बोंडी बीच पर फायरिंग में 16 की मौत, आतंकी बाप-बेटे की पहचान

15 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Sydney Bondi Beach Firing: बोंडी बीच पर फायरिंग में 16 की मौत, आतंकी बाप-बेटे की पहचान Meta Description:

Sydney Bondi Beach Firing: बोंडी बीच पर फायरिंग में 16 की मौत, आतंकी बाप-बेटे की पहचान Meta Description:

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बोंडी बीच पर रविवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले के पीछे बाप-बेटे की जोड़ी सामने आई है, जिनकी पहचान कर ली गई है।


हनुक्का उत्सव के दौरान हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, रविवार को बोंडी बीच पर यहूदी धर्म के लोग हनुक्का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


आतंकियों की पहचान, बाप-बेटे निकले हमलावर

फायरिंग करने वाले आतंकियों की पहचान 50 वर्षीय साजिद अकरम और उसके 24 वर्षीय बेटे नवीद अकरम के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में बाप-बेटे बताए जा रहे हैं।


नवीद अकरम पाकिस्तानी नागरिक

इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी CBS के अनुसार, आतंकी नवीद अकरम पाकिस्तानी नागरिक है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मैल लेन्योन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 50 वर्षीय साजिद अकरम को पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया है, जबकि 24 वर्षीय नवीद अकरम को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवीद के पास न्यू साउथ वेल्स का ड्राइविंग लाइसेंस भी मौजूद है।


फिशिंग के बहाने घर से निकले थे आतंकी

बताया जा रहा है कि साजिद और नवीद घर से यह कहकर निकले थे कि वे दक्षिणी समुद्री तट पर मछली पकड़ने जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बोंडी बीच पर इस आतंकी वारदात को अंजाम दिया।


मां ने मीडिया से की बात

आतंकियों की पहचान के बाद जब पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की, तो नवीद की मां वेरेना ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि नवीद बेरोजगार था और उसने रविवार सुबह आखिरी बार परिवार से बात की थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह वीकेंड पर अपने पिता के साथ जर्विस के लिए गया था।


6 लाइसेंसी हथियार, IED और ISIS झंडा बरामद

न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मैल लेन्योन ने बताया कि जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से संदिग्ध के 6 लाइसेंसी हथियार जब्त किए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि साजिद के पास करीब 10 साल से बंदूक का लाइसेंस था। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों में से एक की गाड़ी से IED और ISIS का झंडा भी बरामद किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें