
7 फरवरी से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन से पहले क्रिकेट की दुनिया में चर्चाएं तेज हैं। ने के खिलाफ ग्रुप मैच खेलने से इनकार कर दिया है। वजह चाहे राजनीति हो या मैदान पर बार-बार मिलने वाली हार का डर—लेकिन आंकड़े साफ बताते हैं कि मौजूदा दौर में टी-20 की सबसे ताकतवर टीम भारत ही है।
8 पैमानों पर किसका दबदबा?
1) टी-20 वर्ल्ड कप टाइटल
अब तक खेले गए 9 वर्ल्ड कप में भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज—तीनों ने 2-2 खिताब जीते हैं। भारत 2024 का डिफेंडिंग चैंपियन भी है। इस पैमाने पर तीनों संयुक्त रूप से नंबर-1 हैं।
2) वर्ल्ड कप में बेस्ट विनिंग %
भारत ने 52 में से 35 मुकाबले जीते—67% की जीत दर के साथ सीधे नंबर-1। इसके बाद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया आते हैं।
3) T20I में बेस्ट विनिंग %
200+ टी-20 खेलने वाली टॉप टीमों में भारत ही इकलौती है जिसका जीत प्रतिशत 60% से ऊपर (करीब 67%) है। पाकिस्तान दूसरा, ऑस्ट्रेलिया तीसरा।
4) विदेश में बेस्ट विनिंग %
घर से बाहर भी भारत टॉप—165 में से 66% जीत। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका 55-55% पर।
5) होमग्राउंड पर बेस्ट विनिंग %
भारत ने 103 में से 70 जीते—करीब 68%। पाकिस्तान बेहद करीब है, लेकिन मामूली अंतर से पीछे।
6) सबसे ज्यादा 200+ स्कोर
भारत ने 46 बार 200+ बनाए, और 4 बार 250+ भी पार किया। कोई और टीम 30 तक नहीं पहुंची।
7) सबसे ज्यादा 200+ चेज
भारत ने 16 में से 8 बार 200+ लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किए—दुनिया में सबसे ज्यादा। ऑस्ट्रेलिया (7) और साउथ अफ्रीका (6) पीछे।
8) सबसे ज्यादा T20I सेंचुरी
भारत के नाम 25 शतक—दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (13-13)।
(वर्ल्ड कप शतक: इंग्लैंड/न्यूजीलैंड 2-2, भारत/साउथ अफ्रीका 1-1)
8 में से 7 पैमानों पर भारत नंबर-1
टाइटल काउंट में भले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज बराबरी पर हों, लेकिन बाकी 7 पैमानों में भारत का दबदबा साफ दिखता है। अगर भारत यह ICC टूर्नामेंट भी जीतता है, तो हर पैमाने पर दुनिया की सबसे मजबूत T20 टीम का तमगा उसके नाम होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

