
इंदौर। क्रिकेट और संगीत की दुनिया का सबसे चर्चित मिलन अब बस तीन दिन दूर है! भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार बैटर स्मृति मंधाना जल्द ही ‘इंदौर की बहू’ बनने वाली हैं। वो मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल के साथ 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी की रस्में महाराष्ट्र के सांगली में शुरू हो चुकी हैं, और दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस रॉयल शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड और संगीत जगत के दिग्गज सितारे शामिल होंगे।
कहां हो रही है शादी?
स्मृति मंधाना के होमटाउन सांगली (महाराष्ट्र) में शादी की सभी रस्में धूमधाम से शुरू हो गई हैं। पलाश मुछाल की सिंगर बहन पलक मुछाल ने पुष्टि करते हुए कहा, "पूरा परिवार बेहद उत्साहित है। यह सिर्फ परिवार की नहीं, बल्कि क्रिकेट और संगीत दोनों दुनिया की खुशी का दिन होगा।" सूत्रों के मुताबिक, मुछाल परिवार अब पूरी तरह मुंबई में बस चुका है, इसलिए इंदौर में कोई रस्म नहीं होगी, हालांकि इंदौर से उनके नजदीकी रिश्तेदार और पारिवारिक सदस्य शादी में शामिल होंगे।
टीम इंडिया भी शादी को लेकर एक्साइटेड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक इवेंट में खुशी जताते हुए कहा, “स्मृति की शादी में हम सब मिलेंगे और बहुत मजे करेंगे।” टीम इंडिया की कई प्लेयर्स इस शादी में शामिल हो सकती हैं, जिनमें जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के नाम चर्चा में हैं।
दोनों परिवारों की एक ही कुलदेवी, एक ही समाज
स्मृति और पलाश दोनों ही माहेश्वरी समाज से संबंध रखते हैं। दोनों परिवार मूल रूप से राजस्थान के डीडवाना के रहने वाले हैं। इसी कारण शादी से पहले दोनों घरों ने अपनी एक ही कुलदेवी को निमंत्रण भेजा है। यह पारंपरिक रस्म, दोनों परिवारों के सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है।
इस शादी में चमकेंगे ये सितारे
सूत्रों के अनुसार, शादी में इन बड़े नामों की मौजूदगी हो सकती है—
बॉलीवुड से: सोनू निगम, श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह, सलीम-सुलेमान, कुमार सानू
क्रिकेट से: हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल
म्युजिक इंडस्ट्री से: पलक मुछाल, सलीम मर्चेंट, अली मर्चेंट, आशा भोसले
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

