मंगलवार, 12 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी,आज 6 जिलों में लू का अलर्ट

12 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी,आज 6 जिलों में लू का अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में तापमान में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है। हर दिन बढ़ते तापमान के चलते गर्मी और तपिश से लोग परेशान हैं।आंधी- बारिश से आंशिक राहत मिलने के बाद भी गर्मी चरम पर है।बीते 24 घंटों में मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री,इंदौर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रतलाम में पारा दूसरे दिन भी तापमान 45 पर बना रहा।


बढ़ती गर्मी में लोगों को सावधानी बरतना जरूरी


मौसम विभाग के अनुसार पारे में बढ़ोतरी का क्रम फिलहाल जारी रहेगा।अगले 4 दिनों तक नर्मदापुरम, उज्जैन एवं उज्जैन संभाग में लू का असर रहेगा। इसके चलते सोमवार को प्रदेश के 6 जिलों में लू चलने का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।मौसम विभाग के अनुसार मई के महीने में मध्यप्रदेश में गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। इस साल भी मौसम में तेज गर्मी रहेगी।मई के दूसरे पखवाड़े में कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से गर्मी में अधिक से अधिक पानी या शीतल पेय पीकर बॉडी को हाईड्रेट करने के लिए कहा है। साथ ही धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखने के लिए भी कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें