
भोपाल। मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। लाडली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही 1.25 करोड़ हितग्राहियों के खातों में जल्द ही 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। हर महीने मिलने वाली इस आर्थिक मदद को लेकर महिलाओं में उत्साह बना हुआ है और अब फरवरी की किस्त की संभावित तारीख भी सामने आ गई है।
कब जारी होगी 33वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी में योजना की 33वीं किस्त जारी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री Mohan Yadav 14 फरवरी को खंडवा से इस राशि का ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आम तौर पर योजना की राशि हर महीने 10 से 20 तारीख के बीच हितग्राही महिलाओं के खातों में भेजी जाती है।
पिछली किस्त में कितना पैसा मिला था?
इससे पहले 32वीं किस्त 16 जनवरी 2026 को नर्मदापुरम से जारी की गई थी। उस समय प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1856 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। प्रत्येक लाभार्थी महिला को 1500 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से मिली थी।
ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं
लाडली बहना योजना की राशि सीधे बैंक खाते में जमा होती है, लेकिन कई बार महिलाओं को भुगतान की स्थिति समझ नहीं आती। आप इन आसान स्टेप्स से स्टेटस चेक कर सकती हैं:
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प चुनें।
पंजीयन नंबर या समग्र क्रमांक दर्ज करें।
कैप्चा भरकर ओटीपी वेरिफिकेशन करें।
स्क्रीन पर भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

