
भोपाल। विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए IAS संतोष वर्मा पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हो गई है। कृषि विभाग के उप सचिव रहे संतोष वर्मा को पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे मामले में सख्त रुख अपनाते हुए GAD को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें सभी पदों से हटा दिया है।
साथ ही IAS वर्मा को बर्खास्त करने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।
कृषि विभाग से हटाए गए संतोष वर्मा
CM मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लेते ही GAD को पूरी जांच के आदेश दिए थे। जांच में यह बात सामने आई कि, संतोष वर्मा ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति पाई थी। इसके बाद GAD ने उनकी पदस्थापना रद्द कर दी और उन्हें कृषि विभाग के उप सचिव पद से हटा दिया गया।
CM मोहन यादव का सख्त संदेश—“बयान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं”
IAS संतोष वर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान पर CM ने स्पष्ट कहा, “संतोष वर्मा का बयान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं। स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं, जल्द दिखेगी कार्रवाई। चाहे वह कोई भी हो, जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई तय है।” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रशासनिक सर्किल में साफ संदेश गया है कि सरकार अनुशासनहीनता और फर्जीवाड़े पर सख्त रुख अपनाए हुए है।
IAS पद से बर्खास्तगी का प्रस्ताव भेजा गया
राज्य सरकार ने संतोष वर्मा को सेवा से बाहर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पदोन्नति पाए जाने की पुष्टि हुई। इसी आधार पर उन्हें IAS पद से बर्खास्त करने का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसके अलावा, फर्जी दस्तावेजों से Integrity Certificate प्राप्त करने के मामले में विभागीय जांच अंतिम चरण में है। अब उनके खिलाफ चार्जशीट जारी की जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

