
भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस दौरान प्रदेश में सर्दी के चलते कई रिकॉर्ड भी टूट गए। भोपाल में तो 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान का ओवरऑल रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। वहीं दिसंबर के महीने में तापमान में हल्की बढ़ोतरी से कुछ दिन आंशिक राहत मिली और उसके बाद फिर भोपाल सहित कई जिलों में तेज ठंड का असर देखने को मिला।इसी क्रम में बुधवार को भी भोपाल के साथ ही प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री,इंदौर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री,ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, उज्जैन में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री पहुंच गया।
उत्तरी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन,दिन में भी सर्दी का होगा अहसास
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के असर से मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में अब और भी गिरावट देखने को मिलेगी। कई जिलों में 2-3 तक तापमान गिर सकता है।वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता का असर भी प्रदेश में पड़ेगा।इसके साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने से ठिठुरन बढ़ेगी। अगले 2-3 दिन में प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी हो जाएगा जो जनवरी तक चलेगा।मध्यप्रदेश में इस साल सर्दी के सीजन में कई दिनों तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

