गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP में डिजिटल करेंसी का दौर शुरू! पेंशन से पेमेंट तक सब होगा स्मार्ट: जगदीश देवड़ा

25 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP में डिजिटल करेंसी का दौर शुरू! पेंशन से पेमेंट तक सब होगा स्मार्ट: देवड़ा

MP में डिजिटल करेंसी का दौर शुरू! पेंशन से पेमेंट तक सब होगा स्मार्ट: देवड़ा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य की वित्तीय प्रणाली अब पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनने वाली है। उन्होंने साफ कहा, “प्रदेश की वित्तीय प्रणाली को पूर्ण रूप से डिजिटल और पारदर्शी स्वरूप देने के लिये राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।” यानी आने वाले समय में नकद के बिना ट्रांजैक्शन, पेमेंट और पेंशन सिस्टम बिल्कुल बदल जाएगा।


पेंशनरों को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पुष्टि की कि पेंशन प्रकरणों को संपूर्ण रूप से डिजिटाइज किया जा रहा है। इससे लाखों पेंशनरों को सरल सेवाएँ, तुरंत भुगतान और किसी भी बैंक खाते में राशि मिलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि पेंशन भुगतान अब एसबीआई के एग्रीगेटर मॉडल से हो रहा है और इसका लाभ लगातार बढ़ रहा है।


सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) का सफल पायलट

बैठक में जानकारी दी गई कि MP ने CBDC का पायलट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब नकद रहित लेनदेन बढ़ेगा, सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार खत्म, वित्तीय प्रक्रियाएँ तेज होंगी और इसे IFMS Next Gen सिस्टम से जोड़ा जाएगा


राज्य को मिली 500 करोड़ की बड़ी सफलता

देवड़ा ने बताया, सिंगल नोडल एजेंसी के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण

 ✔ MP देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

 ✔ केंद्र से 500 करोड़ रुपये प्रोत्साहन

 ✔ 66 में से 47 योजनाओं को स्वीकृति जारी

उनके अनुसार, “डिजिटल भुगतान प्रणाली आज प्रदेश में अधिक त्वरित, सुरक्षित और विश्वसनीय बन चुकी है।”


e-GPF ने बदली तस्वीर: 57 हजार कर्मचारियों तक विस्तार

➡️ 5,000 से अधिक मामलों में सफल उपयोग

➡️ प्राधिकृत पत्र जारी होते ही ऑनलाइन भुगतान

➡️ सेवानिवृत्ति लाभ अब समय पर


वित्तीय मजबूती के लिए 3 नए कोषालय

पांदुर्णा, मऊगंज और मैहर में नए कोषालय स्वीकृत। चम्बल, नर्मदापुरम और शहडोल में नए क्षेत्रीय कार्यालय भी स्थापित

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें