शनिवार, 21 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh

लखबीर सिंह लक्खा के भजनों से सजी नववर्ष मेला महोत्सव की शाम, गाए एक बढ़कर एक कई भेंट मां के नाम

21 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भजनों की प्रस्तुति देते लखबीर सिंह लक्खा।

भजनों की प्रस्तुति देते लखबीर सिंह लक्खा।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। टीटी नगर के दशहरा मैदान में महानगर मेला उत्सव समिति की ओर से आयोजित नववर्ष मेला महोत्सव की शनिवार की शाम यादगार रही। भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा के भजनों से सजी शाम में लोग भक्ति भाव में घंटों झूमते दिखे। लखबीर सिंह लक्खा ने ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…’, ‘बिगड़ी बना दे ओ शेरावाली मैया’ सहित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। 


नवरात्रि के तीसरे दिन भजन संध्या का आयोजन वीर भारत न्यास के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। भजन संध्या का शुभारंभ मां सरस्वती की स्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर महानगर मेला उत्सव समिति के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने लखबीर सिंह लक्खा का स्वागत किया। लखबीर सिंह लक्खा ने कहा कि हमारा नया साल एक जनवरी से नहीं, बल्कि चैत्र नवरात्रि से शुरू होता है। उन्होंने सभी को हिंदू नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी देशवासियों की खुशहाली की कामना की।


नवरात्रि के पावन पर्व प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी मधुर और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से समूचे मेला परिसर को भक्तिमय बना दिया। श्रोताओं की मांग पर उन्होंने मां दुर्गा के बाद एक कई भजन गाए। भक्ति में लीन हो गए। भजन संध्या ने मेले के वातावरण में नई ऊर्जा और आध्यात्मिक उल्लास का संचार किया।


इस अवसर पर महानगर मेला उत्सव समिति के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता, मेला संयोजक कैलाश मिश्रा, महासचिव अजय अग्रवाल, सह संयोजक वैभव सिंह सिसोदिया सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 


स्वादिष्ट व्यंजन और स्ट्रीट फूड के स्टॉल पर उमड़ी भीड़ 

नववर्ष मेला महोत्सव में मनोरंजन के विविध आकर्षण भी उपलब्ध हैं, जिनमें रेंजर, जायंट व्हील, डबल डिस्क जैसे रोमांचक झूले, जलपरी शो एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल हैं। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों के स्वादिष्ट व्यंजन एवं स्ट्रीट फूड के स्टॉल भी आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


सामाजिक सहभागिता का भी एक उत्कृष्ट अवसर 

महानगर मेला उत्सव समिति, भोपाल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल पर पहुंचकर नववर्ष मेला महोत्सव का आनंद लें। समिति ने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि मनोरंजन, पारंपरिक विरासत और सामाजिक सहभागिता का भी एक उत्कृष्ट अवसर है।                                                                                                                                                             

                                                                 


                                                                                                                                                        

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें