
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के संस्थापक व मानवता, सत्य, सेवा और सद्भाव का संदेश देने वाले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि गुरु नानक देव का आदर्श जीवन और उनके विचार सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के कल्याण और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने संगत-पंगत, सच्चाई के मार्ग पर चलने, किसी का हक नहीं छीनने, ईमानदारी से आजीविका अर्जित करने और जरूरतमंदों के साथ मिल-बांटकर भोजन करने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और प्रेम, सद्भाव व भाईचारे से परिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

