शनिवार, 30 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

अनूपपुर के बिजौरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपए, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए आर्थिक सहायता के निर्देश

30 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अनूपपुर के बिजौरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपए, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए आर्थिक सहायता के निर्देश
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के बिजौरा गांव में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार रात पलट गई। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन और घायल होने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 


पुष्पराजगढ़ गांव के निवासी शुक्रवार को अपने परिवारों के साथ तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे। पूजा करने के बाद यह सभी लोग अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। लौटते समय पुलिया पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में सवार ग्रामीण करीब 10 फीट नीचे जा गिरे। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त ट्रैक्टर ट्राली में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है इसके अलावा 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है।


घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से पाली अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें