मंगलवार, 07 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भिंड में राज्य स्तरीय समारोह कराएगी सरकार, जानें- मोहन कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

07 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भिंड में राज्य स्तरीय समारोह कराएगी सरकार, जानें- मोहन कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में 8 से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भिंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 


कैबिनेट में यह भी निर्णय लिया गया कि संत रविदास जयंती के उपलक्ष में वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो कि 31 मार्च 2027 तक चलेंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा अभी तैयार की जा रही है। मंत्री चैतन्य काश्यप ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं की खरीदी 10 के बजाय 9 अप्रैल से ही शुरू होगी। पहले चरण में लघु व सीमांत किसानों के गेहूं का उत्पादन किया जाएगा। बड़े किसानों के लिए अलग से घोषित की जाएगी तारीख। 


गेहूं के बाद सरकार की ओर से चने और मसूर का उपार्जन किया जाएगा। चने के कुल उत्पादन का 25 फ़ीसदी ही सरकार उपार्जित करेगी। वहीं मसूर के 100 फीसदी उत्पादन का उपार्जन किया जाएगा। 


कैबिनेट में लिए गए अन्य निर्णय 


. दिल्ली में कोचिंग के लिए चयनित अनुसूचित जाति के छात्रों को तोहफा।

. महंगाई को देखते हुए 2000 के बजाय 10 हजार रुपए दी जाएगी छात्रवृत्ति। 

. अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के 50-50 छात्रों का होगा चयन 

. स्नातक और परास्नातक दोनों के 50-50 छात्र कोचिंग के लिए चयनित होंगे

. 631 करोड़ रुपए के बाईपास और फोरलेन की सड़कों को मंजूरी मिली। 

. बाईपास और फोरलेन की सड़कों की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। 

. मंदसौर में गाँधी सागर लिफ्ट ईरीगेशन योजना के लिए 88.41 करोड़ रुपए मंजूर. 

. राजधानी भोपाल में वित्तीय प्रशिक्षण शोध संस्थान शुरू करने की मंजूरी दी गई। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें