सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य आगाज़ आज भोपाल में, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कैलाश खेर की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण

27 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य आगाज़ आज भोपाल में, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कैलाश खेर की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण

खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य आगाज़ आज भोपाल में, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कैलाश खेर की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल आज खेल और संस्कृति के रंग में रंगने जा रहा है। मौका है खेलो एमपी यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ का, जो टीटी नगर स्टेडियम में शाम 6 बजे होने जा रहा है। इस बड़े आयोजन को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शाम 5 बजे से स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी, ताकि कार्यक्रम में आने वाले हजारों लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।


शाम 5 बजे से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

यातायात पुलिस के मुताबिक, आयोजन के दौरान ट्रैफिक दबाव को देखते हुए डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस मौके पर ही रूट बदल सकती है। खासकर टीटी नगर स्टेडियम से जुड़े रास्तों पर सामान्य ट्रैफिक को पूरी तरह रोका जाएगा।


इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

पुलिस ने साफ किया है कि अटल पथ पर सामान्य यातायात पूरी तरह परिवर्तित रहेगा। इसके अलावा नीचे दिए गए मार्गों पर भी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी—

कमला नेहरू स्कूल से मॉडल स्कूल तक

काटजू अस्पताल से टीटी नगर स्टेडियम की ओर

राजस्थान मिष्ठान भंडार से स्टेडियम की ओर

टीटी नगर थाना चौराहे से स्टेडियम की ओर

इन सभी सड़कों को कार्यक्रम के दौरान केवल आयोजनों से जुड़े वाहनों के लिए ही खोला जाएगा।


इन चौराहों पर रहेगा ज्यादा दबाव

यातायात पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि रोशनपुरा चौराहा, अपैक्स बैंक तिराहा, माता मंदिर मार्ग, रंगमहल चौराहा, जवाहर चौक और भारत माता चौराहा पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहेगा। इन मार्गों पर लोक परिवहन और अनुमति प्राप्त भारी वाहनों का रूट आवश्यकता अनुसार बदला जा सकता है।


कोलार और पुराने शहर के लिए वैकल्पिक मार्ग

शहर में फंसने से बचने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की है।

कोलार से शहर आने वाले वाहन

 माता मंदिर चौराहा → पीएनटी चौराहा → भारत माता चौराहा → स्मार्ट रोड → पॉलिटेक्निक चौराहा

पुराने शहर से कोलार और नए शहर जाने वाले वाहन

 कंट्रोल रूम → जेल रोड → व्यापम चौराहा → लिंक रोड-2


टीटी नगर स्टेडियम में शाम 6 बजे होगा भव्य शुभारंभ

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स का राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह आज टीटी नगर स्टेडियम में शाम 6 बजे होगा।

 इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।


प्रदेशभर से जुटेंगे हजारों खिलाड़ी

मंत्री सारंग ने कहा कि पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में खिलाड़ी इस खेल महाकुंभ में हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन प्रदेश के युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच देगा।


कैलाश खेर और इंडियाज गॉट टैलेंट कलाकारों की प्रस्तुति

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण होंगे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, जो अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अलावा इंडियाज गॉट टैलेंट के कलाकार भी मंच पर धमाकेदार प्रस्तुति देंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें