
भोपाल। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। बहनों और बेटियों का स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त होना परिवार व समाज की खुशहाली के लिए जरूरी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहना है कि रक्षाबंधन का पर्व परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान, संवेदनशीलता व परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान करते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, समय पर उपचार, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला है। रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने के साथ महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी याद दिलाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

