
भोपाल। राजधानी भोपाल आज खेलों के जश्न में डूबा है। प्रदेश के हर कोने से आए युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत और हुनर की चमक लेकर आज खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के समापन समारोह में जुटेंगे। यह भव्य आयोजन शनिवार शाम 5 बजे में होगा, जहां मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।
तैयारियों पर मंत्री ने की आखिरी समीक्षा
समारोह से पहले सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक कर मंच, पुरस्कार वितरण, टाइमिंग और अतिथियों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
13 जनवरी से चली खेलों की शानदार यात्रा
13 जनवरी से शुरू हुए इन गेम्स में प्रदेश के 28 खेलों में ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक मुकाबले हुए। गांवों से शहरों तक के खिलाड़ियों ने मैदान, ट्रैक और पानी में अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया।
आज होंगे श्रेष्ठ खिलाड़ियों और संभागों का सम्मान
समापन समारोह में पदक विजेताओं के साथ-साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले संभागों को भी सम्मानित किया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि यह आयोजन मध्यप्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।
लोअर लेक में जलक्रीड़ाओं ने बढ़ाया रोमांच
भोपाल के में कयाकिंग और कैनोइंग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने संतुलन और रफ्तार का जबरदस्त संगम दिखाया।
पदक विजेता (कैनो-कयाकिंग):
C1 गर्ल्स 200 मीटर: स्वर्ण पदक - प्रगति शर्मा (भोपाल), रजत पदक - माही शाऊ (टीकमगढ़), कांस पदक - वेदिका बिश्नोई (हरदा)
C2 गर्ल्स 500 मीटर: स्वर्ण पदक - दिव्यानी दुगर (भोपाल), रजत पदक - कानुप्रिया राजपूत (टीकमगढ़), कांस पदक - अनाया फैज (सागर)
K4 गर्ल्स 500 मीटर टीम: स्वर्ण पदक - भोपाल, रजत पदक - टीकमगढ़, कांस पदक - हरदा
K4 बॉयज 500 मीटर टीम: स्वर्ण पदक - भोपाल, रजत पदक - टीकमगढ़, कांस पदक - उज्जैन
टीटी नगर में गूंजे दमदार पंच
में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में युवाओं ने शानदार तकनीक दिखाई।
बालक वर्ग स्वर्ण पदक:
आर्यन शर्मा (44–46), अमृत गुप्ता (46–48), खुशदीप बिश्नोई (48–50), अभिषेक बघेल (50–52), प्रियांश कीर (57–60), प्रज्वल पुरोहित (75–80)
बालिका वर्ग स्वर्ण पदक:
स्नेहा वर्मा, प्रियंशी सेंगर, आशिता रावत, ऋद्धि पांडेय, वरिधि दुबे, दीति सोनी, नव्या थापा
रजत: लक्ष्मी राठौर, वंशिका खड़का | कांस्य: प्रियंशी नायडू
अंडर-19 क्रिकेट में भोपाल डिवीजन का जलवा
फाइनल में भोपाल डिवीजन ने ग्वालियर को 159 रन से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी और ₹31,000 की इनामी राशि जीती। सागर डिवीजन तीसरे स्थान पर रहा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

