सोमवार, 21 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

'सेवा संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य बच्चों-युवाओं में आत्मविश्वास व देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है: कृष्णा गौर

21 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
'सेवा संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य बच्चों-युवाओं में आत्मविश्वास व देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है: कृष्णा गौर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है। जिससे वे एक मजबूत भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।’ ये बातें पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को गोविंदपुरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आनंद नगर में कहीं। 


मंत्री कृष्णा गौर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'मेरे सपनों का भारत' चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की और बच्चों की प्रतिभा का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी के दिल में अपने देश के प्रति गहरा प्रेम और समर्पण साफ दिखाई देता है। समारोह में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को राज्यमंत्री ने पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।


पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत विकास के नए आयाम तय कर रहा है। आज पूरा देश उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित किया है और उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक समृद्ध भारत बना सकते हैं।


संस्कृति और संस्कार ही हमारी असली पहचान

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि हमारी संस्कृति और अच्छे संस्कार ही पूरी दुनिया में भारत को एक अलग और खास पहचान दिलाते हैं। शिक्षकों और गुरुओं के सही मार्गदर्शन में आज का हर बच्चा आत्मविश्वास से भरा हुआ है और देश की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें