बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में वोटर्स का महासर्वे लगभग पूरा! 97.5% फॉर्म डिजिटाइज, सिर्फ 24 घंटे में होगा बचा काम खत्म?

07 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में वोटर्स का महासर्वे लगभग पूरा! 97.5% फॉर्म डिजिटाइज, सिर्फ 24 घंटे में होगा बचा काम खत्म?

भोपाल में वोटर्स का महासर्वे लगभग पूरा! 97.5% फॉर्म डिजिटाइज, सिर्फ 24 घंटे में होगा बचा काम खत्म?

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल में मतदाता सूची को लेकर चल रहा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। राजधानी के 20 लाख से ज्यादा वोटरों का डेटा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चढ़ चुका है और प्रशासन का दावा है कि अगले 24 घंटे में शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों का टारगेट भी पूरा कर लिया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक अब तक 97.5 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिसने चुनावी तैयारियों को नई गति दे दी है।


20.71 लाख वोटर्स का डेटा हो चुका डिजिटाइज

शाम 4 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कुल 20 लाख 71 हजार 412 वोटर्स के फॉर्म डिजिटाइज हो चुके थे। शाम 6 बजे तक यह आंकड़ा और बढ़ गया। कुल मिलाकर यह काम 97.5 प्रतिशत की उपलब्धि तक पहुंच चुका है।


चार विधानसभा में लक्ष्य पूरा, तीन बाकी

भोपाल की सात विधानसभा सीटों में से बैरसिया, हुजूर, भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य में डिजिटलाइजेशन का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। जबकि नरेला (94.3%), भोपाल दक्षिण-पश्चिम (97.5%) और गोविंदपुरा (93%) में काम अंतिम चरण में है। प्रशासन का दावा है कि अगले 24 घंटे में शेष काम भी पूरा कर लिया जाएगा।


18 दिन में कर दिखाया बड़ा काम

4 नवंबर से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 9 दिसंबर तक चलेगा। दिलचस्प बात यह है कि 19 नवंबर तक फॉर्म वापसी का प्रतिशत सिर्फ 7.37% था, जो 6 दिसंबर की शाम तक 97.5% पहुंच गया। महज 18 दिनों में यह उछाल प्रशासनिक स्तर पर बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


9.6% वोटर्स 'नो मैपिंग' में

कुल वोटर्स में से 9.6 प्रतिशत ऐसे हैं जो 'नो मैपिंग' श्रेणी में रखे गए हैं। इन वोटरों के फॉर्म तो भर दिए गए हैं, लेकिन 2003 के डाटा से इनका मिलान नहीं हो पा रहा।

 इन मामलों की जांच 9 दिसंबर के बाद की जाएगी।


लापरवाही पर कार्रवाई, अच्छे काम पर सम्मान

एसआईआर में लापरवाही बरतने पर एक दर्जन से ज्यादा बीएलओ पर कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं जो बीएलओ समय पर काम पूरा कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को भोपाल मध्य विधानसभा के बीएलओ का सम्मान किया। जबकि दो दिन पहले बैरसिया विधानसभा के बीएलओ को कार्य पूर्ण होने पर बड़ा तालाब में शिकारा की सैर करवाई गई थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें