गुरुवार, 14 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में सूरज के तीखे तेवर से पारे में बढ़ोतरी का क्रम जारी,आधा प्रदेश लू की चपेट में

14 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में सूरज के तीखे तेवर से पारे में बढ़ोतरी का क्रम जारी,आधा प्रदेश लू की चपेट में
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में सूरज के तीखे तेवर से हर दिन पारे में बढ़ोतरी का क्रम जारी है।सुबह से ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाता है जो रात में भी सुकून नहीं देता। इस साल

भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।मई के पहले पखवाड़े में ही गर्मी अपने प्रचंड रूप में नजर आ रही है। हर दिन बढ़ते तापमान के चलते गर्मी और तपिश से लोग परेशान हैं। बुधवार को मध्यप्रदेश के 3 जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं 12 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो 45.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा।


अगले 4 दिन भीषण गर्मी का दौर


प्रदेश में अगले 4 दिनों तक गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा।जिसके चलते इंदौर,उज्जैन और रतलाम में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं भोपाल,सीहोर, नर्मदापुरम, शाजापुर,भिंड,मुरैना,दतिया,श्योपुर,टीकमगढ़, छतरपुर सहित आधा मध्यप्रदेश लू की चपेट में रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार पारे में बढ़ोतरी का क्रम फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से गर्मी में अधिक से अधिक पानी या शीतल पेय पीकर बॉडी को हाईड्रेट करने के लिए कहा है। साथ ही धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखने के लिए भी कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें