शुक्रवार, 15 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में नहीं थम रही पारे की चाल,अगले 4 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

15 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में नहीं थम रही पारे की चाल,अगले 4 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।इन दिनों मध्यप्रदेश में पारे की बढ़ती चाल थमने का नाम नही ले रही। हर दिन तापमन में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।मई के महीने में सूरज के तेवर बेहद तीखे हो चले हैं। जिससे ।सुबह से ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाता है जो रात में भी सुकून नहीं देता। इस साल भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।मई के पहले पखवाड़े में ही गर्मी अपने प्रचंड रूप में नजर आ रही है। गुरुवार को मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं  प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया।शाजापुर और नौगांव  में 44.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे अधिक था।


पूरा प्रदेश गर्मी और लू की चपेट में


प्रदेश में अगले 4 दिनों तक गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा।जिसके चलते इंदौर,उज्जैन,देवास,धार और रतलाम में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में वॉर्म नाईट की चेतावनी भी दी गई है।वहीं भोपाल,सीहोर,नर्मदापुरम,शाजापुर,भिंड,मुरैना, दतिया,श्योपुर,टीकमगढ़, छतरपुर सहित लगभग 40 जिलों में भीषण गर्मी का दौर रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार पारे में बढ़ोतरी का क्रम फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से गर्मी में अधिक से अधिक पानी या शीतल पेय पीकर बॉडी को हाईड्रेट करने के लिए कहा है। साथ ही धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखने के लिए भी कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें