बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में मेट्रो दौड़ने को तैयार! 20 या 21 दिसंबर को कमर्शियल रन संभव, PM मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे—7 दिन फ्री सफर

12 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में मेट्रो दौड़ने को तैयार! 20 या 21 दिसंबर को कमर्शियल रन संभव, PM मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे—7 दिन फ्री सफर

भोपाल में मेट्रो दौड़ने को तैयार! 20 या 21 दिसंबर को कमर्शियल रन संभव, PM मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे—7 दिन फ्री सफर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। राजधानी भोपाल की बहुप्रतीक्षित मेट्रो अब शहर की रफ्तार बढ़ाने को तैयार है। 21 दिसंबर को इसका कमर्शियल रन प्रस्तावित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। वहीं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर भोपाल पहुंचकर मेट्रो का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और फूलों से सजी 3 कोच की मेट्रो में सफर करते हुए शहर का निरीक्षण भी करेंगे। हालांकि, कार्यक्रम की तारीख में बदलाव की भी संभावना है। सूत्रों के अनुसार, मेट्रो का कमर्शियल रन 20 दिसंबर को भी शुरू किया जा सकता है। जबकि सीएम डॉ. मोहन यादव पहले ही खजुराहो के कन्वेंशन सेंटर से 21 दिसंबर को मेट्रो शुरू करने की बात कह चुके हैं। इसी मुद्दे पर बीजेपी संगठन, सरकार और अफसरों के बीच लगातार मंथन जारी है।


CMRS दे चुका है ग्रीन सिग्नल, सिर्फ उद्घाटन का इंतजार

कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है।

CMRS टीम 12 नवंबर को भोपाल पहुंची थी।

13, 14 और 15 नवंबर को पूरे ट्रैक, डिपो, ट्रेन और टेक्निकल पार्ट्स का निरीक्षण किया गया।

कमिश्नर नीलाभ्र सेनगुप्ता ने टीम के साथ नट-बोल्ट तक जांचे।

अब मेट्रो संचालन के लिए सिर्फ औपचारिक हरी झंडी का इंतजार है।


अफसर बोले—स्टेशन का कुछ काम बाकी, लेकिन रन प्रभावित नहीं होगा

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के अफसरों के अनुसार—

ऑरेंज लाइन के कमर्शियल रन के लिए जरूरी सभी तकनीकी काम पूरे हो चुके हैं।

स्टेशन परिसर के बाहर कुछ काम जरूर शेष है, लेकिन इसका कमर्शियल रन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बुधवार को सुभाष नगर स्टेशन के बाहर सड़क निर्माण हुआ, वहीं रानी कमलापति, एमपी नगर, केंद्रीय स्कूल, डीआरएम तिराहा, अलकापुरी और एम्स स्टेशनों पर भी बचे हुए काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।


सुरक्षा व्यवस्था टाइट—स्टेशन पर तैनात किए गए प्राइवेट गार्ड

मेट्रो शुरू होने और पीएम मोदी के वर्चुअल जुड़ने की सूचना के बाद सभी स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 मेट्रो प्रशासन ने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए हैं ताकि उद्घाटन और शुरुआती दिनों में भीड़ को सुरक्षित रूप से संभाला जा सके।


किराया लगभग तय—7 दिन फ्री सफर, फिर तीन महीने तक भारी छूट

एमपी नगर स्टेशन पर किराया सूची भी चस्पा कर दी गई है। हालांकि मेट्रो कॉर्पोरेशन ने इसे अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है।

 इंदौर जैसा ही किराया मॉडल भोपाल में लागू होने की संभावना है:

पहले 7 दिन: मेट्रो में फ्री सफर

अगले 3 महीने:

75% तक छूट

50% छूट

25% छूट

इसके बाद न्यूनतम किराया: 20 रुपए

अधिकतम किराया: 80 रुपए (पूरा ऑरेंज लाइन रूट तैयार होने पर लागू)

यह वही मॉडल है जो 31 मई को इंदौर मेट्रो शुरू होने पर अपनाया गया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें